पाकुड़, अगस्त 7 -- Pakur News: प्रखंड क्षेत्र के झेनागड़िया गांव में हुई दिल दहला देने वाली दोहरे हत्याकांड घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। घरेलू विवाद के दौरान एबरास अंसारी द्वारा अपनी पत्नी और सास पर तलवार से हमला कर हत्या कर दिए जाने के बाद अब तीन छोटे-छोटे मासूम बच्चों के सिर से मां और नानी का साया हमेशा के लिए उठ गया है। ​घटना के बाद एबरास अंसारी की बेटी अफरीन खातुन पांच वर्ष, माहया खातुन तीन वर्ष व बेटा एलेस अंसारी छह माह पूरी तरह अनाथ हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि इन बच्चों का भरण-पोषण मुख्य रूप से इनकी मां और नानी ही कर रही थीं, जबकि आरोपी पिता पश्चिम बंगाल में मजदूरी करता था। पालन-पोषण करने वाली मां-नानी की मौत के बाद ग्रामीणों के बीच इन मासूमों के भविष्य को लेकर गहरी चिंता बनी हुई है। फिलहाल बच्चों को उनकी मौसी संभाल रही है...