Pakur News: झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की बैठक
पाकुड़, अगस्त 2 -- Pakur News: लड्डू बाबू आम बागान में झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार एवं संथाल परगना प्रमंडलीय सदस्य कृष्ण कुमार यादव ने संयुक्त रूप से की। बैठक में संगठन के केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष फूलकुमारी देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संगठन को अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने तथा इसके विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई।मजदूरों के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान और आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श हुआ। सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंद मजदूरों तक पहुँचाने पर जोर दिया गया।बैठक के अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.