पाकुड़, अगस्त 10 -- Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में सोमवार को अब्दुल अदूद के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर उपस्थित झामुमो कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के चित्र पर केक लगाकर उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सभी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करते हुए झारखंड के विकास के लिए उनके लगनशील एवं समर्पित कार्यशैली की सराहना की।मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल अदूद ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जन-जन की चिंता करने वाले, संवेदनशील एवं कुशल नेतृत्वकर्ता हैं। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन के अवसर पर झामुमो प्रखंड...