पाकुड़, अक्टूबर 5 -- Pakur News: प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति के निर्देश पर धनुष पूजा स्थित पार्टी कार्यालय में पाकुड़िया प्रखंड समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा ने की।

बैठक के कार्यकर्ता बैठक में जिला पर्यवेक्षक सह केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी, जिला पर्यवेक्षक सह जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे एवं पर्यवेक्षक अख्तर आलम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण, मतदाता सूची के पुनरीक्षण, नए मतदाताओं के पंजीकरण तथा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं अनियमितताओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बूथ स्तर पर कार्यरत बीएलए-2, पंचायत पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्वाचन संबंधी गतिविधियों की जानकारी लेते हुए फॉर्म-06, 07 एवं 08...