पाकुड़, अक्टूबर 11 -- रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। धनुषपूजा स्थित जिला झामुमो कार्यालय में जिले के झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां स्व. रूपी सोरेन जी के निधन पर श्रधांजलि सह शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। तत्पश्चात स्वर्गीय रूपी सोरेन जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी ने कहा कि स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन से राज्यवासियों के साथ साथ हम सभी कार्यकर्ता काफी मर्माहत है। हम सभी ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति हेतू प्रार्थना करते है। स्वर्गीय रूपी सोरेन महाजनी प्रथा के खिलाफ आंदोलन के समय से ही शिबू सोरेन...