पाकुड़, अगस्त 18 -- Pakur News: विगत सोमवार रात से मंगलवार दिन भर रूक-रूककर होती रही झमाझम बारिश से जहां एक ओर धान की खेती करने वाले किसानों में खुशी का माहौल है। वहीं दूसरी ओर प्रखंड मुख्यालय के जर्जर सड़कों पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में तथा जल निकासी की मुकम्मल व्यवस्था नहीं होने के कारण काफी मात्रा में जल जमाव हो जाने से राहगीरों को आवागमन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताते चलें कि प्रखंड मुख्यालय की अधिकांश प्रमुख सड़कों की स्थिति जर्जर है। दूसरी ओर सड़क किनारे जल निकासी के लिए बनाए गए नालियों की वर्तमान स्थिति चिंताजनक है। जिस वजह से सड़क पर हुए जलजमाव का पानी नालियों के माध्यम से सड़क से हट नहीं पा रहा है। सड़क पर जल जमाव होने से विशेष कर विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं सहित विशेष कर महिलाओं व बुजुर्गों को काफी परे...