Pakur News: जिला स्तरीय टीम ने किया विद्यालय तक पहुंचने वाली जर्जर सड़क का निरीक्षण
पाकुड़, अक्टूबर 8 -- Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। उत्क्रमित मध्य विद्यालय चुनपाड़ा तक जाने वाली बदहाल कच्ची सड़क की समस्या को लेकर 28 सितंबर 2026 को हिन्दुस्तान में प्रकाशित खबर पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने संज्ञान लिया है। उपायुक्त के निर्देश के बाद गुरुवार को जिला स्तर से आरईओ दुर्गा सोरेन एवं ओम प्रकाश कुमार अपनी टीम के साथ तेतुलिया पंचायत स्थित यूएमएस विद्यालय चुनपाड़ा पहुंचे। टीम ने विद्यालय तक पहुंचने वाली दोनों ओर की सड़कों का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क की वर्तमान स्थिति, जगह-जगह बने गड्ढे, बड़े-बड़े पत्थर, कीचड़ तथा आवागमन में हो रही परेशानियों का जायजा लिया गया। टीम द्वारा सड़क की लंबाई-चौड़ाई समेत आवश्यक मापी भी की गई। निरीक्षण के दौरान विद्यालय तक पहुंचने वाले मार्ग की वास्तविक स्थिति का आकलन कर आगे की कार्रवाई के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.