पाकुड़, अगस्त 21 -- Pakur News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने शुक्रवार को ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं रखरखाव व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम मशीनों, सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य तकनीकी उपकरणों की स्थिति की जांच की तथा वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था को भी परखा। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने निर्वाचन कार्यालय के कर्मियों से वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था एवं उपकरणों के रखरखाव से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने तथा सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी को प्रत्येक माह वेयर हाउस के बाहरी हिस्से तथा प्रत्येक तीन माह में अंदरूनी हिस्से का निरीक्षण करना होता है। इसके बाद रखरखाव एवं तकनीकी उपकरणों की स्थ...