पाकुड़, सितम्बर 20 -- Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में रविवार को विकास योजनाओं का उद्घाटन किया गया। जिला परिषद अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणि हेंब्रम ने विधिवत फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर योजनाओं का उद्घाटन किया। इस क्रम में लागडुम पंचायत के तालवा गांव स्थित डुमरी टोला में 15 वें वित्त आयोग की राशि से 02 लाख 49 हजार रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन किया गया।

उद्घाटन कार्यक्रम इसके अलावा बासितकुंडी पंचायत के बासितकुंडी गांव में 12 लाख रुपए की लागत से निर्मित आंगनबाड़ी भवन तथा मोहुलपहाड़ी पंचायत के मोहुलपहाड़ी गांव में 12 लाख रुपए की लागत से बने आंगनबाड़ी भवन का भी लोकार्पण किया गया। योजनाओं के उद्घाटन के दौरान ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने जिला परिषद अध्यक्ष का पारं...