पाकुड़, अक्टूबर 4 -- Pakur News: हिरणपुर, एक संवाददाता। पुत्र की लंबी आयु, सुख-समृद्धि एवं स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर महिलाओं ने शनिवार को जितिया पर्व श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाया। इस अवसर पर मयरा मोदक दुर्गा मंदिर एवं शील दुर्गा मंदिर परिसर में देर शाम विशेष पूजा-अर्चना की गई। व्रती महिलाओं ने विधि-विधान के साथ भगवान जिमूतवाहन की पूजा-अर्चना कर अपने पुत्रों की दीर्घायु तथा परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने जितिया व्रत की कथा का श्रवण भी किया। पूजा-अर्चना को लेकर दोनों मंदिर परिसरों में देर शाम तक व्रती महिलाओं की भीड़ लगी रही। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- Dumka News: जितिया पर्व पर माताओं ने पूजा-अर्चना के बाद किया पारण, 24 घंटे का निर्जला व्रत हुआ संपन्न इस दौरान मंदिर परिस...