Pakur News: जामा मस्जिद पाकुड़िया में सीरत-ए-नबी कार्यक्रम आयोजित
पाकुड़, अगस्त 27 -- Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित जामा मस्जिद पाकुड़िया में बुधवार को पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद मुस्तफा की विलादत एवं वफात की याद में सीरत-ए-नबी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मगरिब की नमाज के बाद शुरू हुआ और रात करीब 9:30 बजे मुल्क व समाज में अमन-चैन की विशेष दुआ के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मदरसा इस्लामिया तजवीदुल कुरआन में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने नात-ए-पाक पेश करने के साथ कुरआन की आयतों की तिलावत की। साथ ही हजरत मुहम्मद मुस्तफा की सुन्नत, उनकी शिक्षाओं, इंसानियत, भाईचारे और नेक रास्ते पर चलने का संदेश दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों से उपस्थित लोग भाव-विभोर हुए और पूरे कार्यक्रम में धार्मिक एवं आध्यात्मिक माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- Jamui News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.