Pakur News: जादूगर जे कुमार के माइंड रीडिंग ने दर्शकों को किया हैरान
पाकुड़, अक्टूबर 17 -- हिरणपुर में जादू शो का रोमांच Pakur News: हिरणपुर, एक संवाददाता। कभी खाली हाथों से कबूतरों का प्रकट होना, तो कभी बिना सहारे हवा में उड़ती टेबल। इन हैरतअंगेज दृश्यों के बीच दर्शकों की तालियों से गुरुवार की संध्या हिरणपुर का डाकबंगला परिसर गूंज उठा। मौका था सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, हिरणपुर डाकबंगला की ओर से आयोजित मैजिक शो का, जहां रांची से आए जादूगर जे कुमार ने अपने अनूठे अंदाज और रोमांचक करतबों से लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में जादूगर की हर प्रस्तुति के साथ दर्शकों का रोमांच बढ़ता गया। खासकर माइंड रीडिंग के दौरान लोगों की उत्सुकता देखते ही बनी। जादूगर ने अपने प्रदर्शन के जरिए दर्शकों के मन की बात जानने का ऐसा अंदाज प्रस्तुत किया कि लोग आश्चर्यचकित रह गए। वहीं हवा में टेबल उड़ाने और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.