Pakur News: जाति व आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर अंचल कार्यालय में उमड़ रही भीड़
पाकुड़, जुलाई 28 -- Pakur News: हिरणपुर, एक संवाददाता। जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए इन दिनों अंचल कार्यालय में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बड़ी संख्या में आवेदक कार्यालय पहुंचकर लंबी कतारों में खड़े होकर आवेदन जमा करने तथा अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करा रहे हैं। हालांकि कई आवेदकों का जाति प्रमाण पत्र तो बन चुका है। लेकिन उनका निवास प्रमाण पत्र महीनों से लंबित पड़ा है। इसके कारण लोगों को बार-बार अंचल कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में अंचल निरीक्षक (सीआई) सौरव सुमन ने बताया कि आवेदन का दबाव काफी अधिक है। प्रतिदिन सैकड़ों आवेदनों का अनुमोदन किए जाने के बावजूद अत्यधिक लोड के कारण कुछ आवेदनों के निष्पादन में विलंब हो रहा है। उन्होंने कहा कि लंबित आवेदनों का जल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.