Pakur News: जांच के लिए चंदौली पुलिस की टीम पहुंची हिरणपुर थाना, घर में कई घंटे पूछताछ
पाकुड़, अगस्त 21 -- Pakur News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के कंदुआ थाना कांड संख्या 27/26 के मामले में जांच के सिलसिले में पुलिस की चार सदस्यीय टीम शुक्रवार को हिरणपुर थाना पहुंची। टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के कमलघाटी स्थित एक घर में कई घंटों तक पूछताछ कर जांच-पड़ताल की। बताया गया कि चंदौली पुलिस की टीम मामले से संबंधित जानकारी जुटाने के लिए स्थानीय स्तर पर जांच कर रही थी। इस दौरान स्थानीय पुलिसकर्मी भी टीम के साथ मौजूद रहे। हालांकि, कंदुआ थाना में दर्ज कांड किस मामले से संबंधित है और जांच के दौरान किन बिंदुओं पर पूछताछ की गई। इस संबंध में टीम के सदस्यों ने कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया। पुलिस टीम की कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.