Pakur News: जर्जर सड़क पर जल-जमाव व कीचड़ की समस्या से ग्रामीण परेशान
पाकुड़, अगस्त 1 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। किसी भी क्षेत्र में हुए विकास की कहानी वहां की विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की अच्छी सड़कें ही बयां करती है। पर महेशपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले कुलबुना गांव की ओर जाने वाली सड़क की जर्जर स्थिति कुछ और ही कहानी बयां करती नजर आती है। महेशपुर प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत कुलबुना गांव जाने वाली मुख्य सड़क काफी दिनों से जर्जर स्थिति में है। अन्य मौसम में तो गांव वाले किसी तरह आवागमन कर लेते हैं पर बरसात या बारिश हो जाने के बाद गांव वालों को गांव जाने के लिए चार किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर जाना पड़ता है। जिस कारण गांव के लोग काफी परेशान हैं। एक तो जर्जर सड़क ऊपर से जल जमाव एवं मिट्टी के कारण सड़क पर चलना लोगों के लिए दूभर हो गया है। गांव के लोग मोटरसाइकिल से गांव आने जाने में कतरात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.