पाकुड़, जुलाई 5 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के छक्कुधाड़ा पंचायत अंतर्गत नुनबट्टा गांव के जिलिञ टोला की लगभग 1.5 किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क ग्राम वासियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई थी। जर्जर सड़क की स्थिति के बारे में ग्रामीणों ने झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी को संज्ञान में दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद उपासना मरांडी के सहयोग से ग्रामीणों ने श्रमदान कर सड़क पर डस्ट बिछाकर उसे समतल करने का कार्य करने में जुट गए। सड़क के समतल हो जाने से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क लंबे समय से बदहाल स्थिति में थी। बरसात के दिनों में सड़क पर कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से लोगों का पैदल चलना भी कठिन हो जाता था। स्कूली बच्चों, किसानों, मरीजों और महिलाओं क...