पाकुड़, अगस्त 23 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खेरीबाड़ी गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट एवं गाली-गलौज करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर प्रथम पक्ष के हिमान मरांडी ने महेशपुर थाने में लिखित आवेदन देकर नवीलाल मरांडी, दिलीप मरांडी बाबूदाहा गांव निवासी, वकील मरांडी, खेरीबाड़ी निवासी, छुआ सोरेन, हसकल मरांडी, जगरनाथ किस्कू, शिबू मुर्मू खेरीबाड़ी गांव निवासी के खिलाफ एकमत होकर लाठी-डंडा एवं तीर-धनुष से लैस होकर गाली-गलौज एवं मारपीट करने का आरोप लगाया है।

घटना का विवरण आवेदन में वादी ने उल्लेख किया है कि उसका निजी जमीन मौजा खेरीबाड़ी स्थित जमाबंदी संख्या 32 में कुल रकवा 08 धूर में है। उस जमीन पर वादी के पिता गुमेश मरांडी के साथ नवीलाल मरांडी, दिलीप मरांडी बाबूदाहा वकील मरांडी खेर...