पाकुड़, अगस्त 2 -- Pakur News: अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत जमरी संथाली गांव से बीते दिनों 15 वर्षीया नाबालिग किशोरी के अपहरण मामले का पुलिस प्रशासन ने रविवार को पर्दाफाश कर दिया है। एसडीपीओ कार्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। इसके साथ ही वारदात में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ​27 जुलाई को हुआ था अपहरण, डायल-112 से मिली थी सूचना : ​मामले के संदर्भ में एसडीपीओ विजय कुमार ने बताया कि बीते 27 जुलाई को इमरजेंसी डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी कि जमरी संथाली गांव की एक किशोरी को तीन बाइक सव...