पाकुड़, जुलाई 21 -- Pakur News: पाकुड़। प्रशासनिक व्यवस्था की असली कसौटी केवल योजनाओं की घोषणा नहीं, बल्कि आम लोगों की शिकायतों का समय पर समाधान भी होती है। इसी उद्देश्य के साथ मंगलवार को समाहरणालय में आयोजित जन समाधान दिवस में उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागों को प्रत्येक आवेदन की निष्पक्ष, तथ्यपरक और समयबद्ध जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

समस्याएं और शिकायतें जन समाधान दिवस में प्रस्तुत आवेदनों में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कुमारभाजा एवं राजबाड़ी में अतिथि शिक्षकों की चयन प्रक्रिया में कथित अनियमितता और चयन पर पुनर्विचार की मांग, उत्क्रमित मध्य विद्यालय की वर्ष 2023-24 की चारदीवारी निर्माण की बकाया राशि के भुगतान, हथियारबंद लोगों द...