पाकुड़, अगस्त 19 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के कुलबुना गांव में लंबे समय से विकास की बाट जोह रहे ग्रामीणों ने आखिरकार खुद ही अपनी समस्या का समाधान करने की पहल की। ग्रामीणों ने शनिवार को आपस में चंदा इकट्ठा कर श्रमदान करते हुए सड़क का निर्माण किया। गांव तक पहुंचने वाली सड़क पिछले करीब 24 वर्षों से जर्जर है। सड़क निर्माण व मरम्मत को लेकर ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों से लेकर पंचायत प्रतिनिधियों तक गुहार लगाई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद सड़क की हालत जस की तस बनी रही। जर्जर सड़क के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण सुदाम माल, काजल मंडल, खोकन पहाड़िया, अचिन पहाड़िया, रवि पहाड़िया, सूरज पहाड़िया, मदन पहाड़िया, मिलन पहाड़िया, सुनील पहाड़िया, ...