पाकुड़, नवम्बर 2 -- Pakur News: महेशपुर प्रखंड अंतर्गत छक्कुधाड़ा गांव में विगत कई दिनों से बिजली का ट्रांसफार्मर खराब पड़े रहने से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। ग्रामीणों ने बिजली की इस समस्या से झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी को अवगत कराया। ग्रामीणों से विद्युत समस्या की जानकारी मिलने के बाद उपासना मरांडी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर सोमवार को छक्कुधाड़ा गांव में 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगवाने का कार्य किया। गांव में नया ट्रांसफार्मर लगने से तथा बिजली आने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। विद्युत समस्या का समाधान करने के लिए ग्रामीणों ने झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य का आभार व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...