Pakur News: चोरों का आतंक, अलमीरा तोड़ 20 हजार की चोरी
पाकुड़, जुलाई 22 -- Pakur News: पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। चोरों ने थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाईन के समीप फौजी ढाबा के सामने स्थित उमा शंकर चौधरी के घर में रह रहे किरायेदार सूरज मिर्धा के घर को निशाना बनाया है। सूरज पेशे से बिजली मिस्त्री है। चोरों ने घर में रखे अलमीरा का ताला तोड़कर उसमें रखे पैसे की चोरी कर ली। सूरज मिर्धा के मुताबिक अलमीरा में रखे 20 हजार रुपए नकद चोर लेकर गये हैं। बताया कि उक्त पैसे सूरज ने अपने इलाज के लिए रखे थे। पैसे चोरी हो जाने से इलाज में परेशानी होगी। सूरज ने बताया कि मामले की लिखित शिकायत नगर थाना में की जाएगी। इधर घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी भी ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.