पाकुड़, अक्टूबर 24 -- लखनपुर में चोरी के प्रयास में आरोपी गिरफ्तार Pakur News: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में बीती रात चोरी के इरादे से एक घर में घुसे चोर को ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गया आरोपी लखनपुर गांव का ही रहने वाला लादेन शेख बताया जा रहा है। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया है। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात लखनपुर निवासी तैयूब अली के घर में घटी। आरोपी लादेन शेख चोरी की नीयत से घर के भीतर दाखिल हुआ था। देर रात घर के अंदर हो रही आहट और संदिग्ध हलचल के कारण गृहस्वामी और परिजनों की नींद खुल गई। ​परिजनों ने बिना घबराए सूझबूझ दिखाई और तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रा...