पाकुड़, अगस्त 27 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) कार्यक्रम के अंतर्गत गुरूवार को महेशपुर प्रखंड के चार सुनवाई स्थलों पर मतदाताओं के नोटिसों की सुनवाई करने का कार्य किया गया।पंचायत भवन असकंधा, पंचायत भवन बाबुदाहा, पंचायत भवन पथरिया एवं पंचायत भवन अभुआ में आयोजित सुनवाई के दौरान कुल 18 मतदान केंद्रों में मामलों की सुनवाई एवं दस्तावेज का सत्यापन किया गया।सुनवाई की प्रक्रिया संबंधित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ) एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ) द्वारा विभिन्न सुनवाई स्थलों पर निर्धारित निर्वाचन नियमों के अनुरूप संपन्न कराई गई। सुनवाई के दौरान मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की गई...