पाकुड़, सितम्बर 8 -- Pakur News: पाकुड़िया। प्रखंड के बन्नोग्राम मंडल अंतर्गत फुलझिंझरी गांव में मंगलवार को भाजपा मंडल महामंत्री अमित भगत के निजी आवास पर 'चाय पर चर्चा' कार्यक्रम आयोजित किया गया। अनौपचारिक माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया। यह भी पढ़ें- सेवा संकल्प अभियान चलाने का निर्णयकार्यक्रम की चर्चा बैठक में विशेष रूप से बूथ स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने, ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान को तेज करने तथा आगामी सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संजीव भगत, जिला उपाध्यक्ष बृजमोहन चौबे, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हृदयानंद भगत, उमेश शाह, अभिमन्यु भंडारी, उमाशंकर सिंह, रंजीत टुडू, ल...