Pakur News: चतुर डांस ग्रुप के डांडिया नाइट में झूमे शहरवासी
पाकुड़, अक्टूबर 15 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। चतुर डांस ग्रुप द्वारा आयोजित डांडिया नाइट में शहरवासियों ने जमकर आनंद उठाया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन महेंद्र मड़ैया के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान मैनेजमेंट व्यवस्था की कमान टीचर गौरांग दास ने बखूबी संभाली। डांडिया नाइट में कलाकार मासूम सिंह के साथ-साथ संथाली, नागपुरी और खोरठा कलाकारों ने अपनी शानदार व रंगारंग प्रस्तुतियों से समां बांध दिया और पूरे कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। वहीं कार्यक्रम में आयोजित प्रतियोगिताओं के दौरान अंजू केसवानी और सीमा दुबे ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर टाइगर, राजीव, प्रीति, अभिनव, अभिनव और पिंटू राय समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.