Pakur News: ग्राम सभा स्थाई समिति के सदस्यों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
पाकुड़, अक्टूबर 13 -- ग्राम सभा समिति सदस्यों का प्रशिक्षण Pakur News: प्रखंड अंतर्गत खजुरडंगाल पंचायत में ग्राम सभा को सशक्त बनाने तथा ग्रामीण विकास कार्यों में आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्राम सभा स्थायी समिति के सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन लोक कल्याण सेवा केंद्र की ओर से किया गया, जिसमें प्रशिक्षक आशीष भगत, ओलेंडो सोरेन, सुनीता टुडू एवं पल्लवी दत्ता ने समिति के सदस्यों को उनकी भूमिका, जिम्मेदारियों और कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान ग्राम सभा की नियमित बैठक आयोजित करने, ग्रामीणों की समस्याओं की पहचान करने, विकास योजनाओं पर चर्चा करने तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.