पाकुड़, अक्टूबर 5 -- Pakur News: प्रखंड के शहरग्राम पंचायत में सोमवार को जल सहिया रूक्मिणी देवी के द्वारा ग्राम सभा का आयोजन कर ग्रामीणों के बीच जल की गुणवत्ता तथा इस पर आने वाले संकट से निपटने के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही जन चौपाल में फ्लोराइड की समस्या व इससे जुड़े समाधान के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। साथ ही जल सहिया रुक्मिणी देवी ने ग्रामीणों के साथ जल गुणवत्ता पर भी चर्चा की। जल के बारे में बताया गया कि पृथ्वी पर विद्यमान संसाधनों में जल सबसे महत्वपूर्ण है। जल का सबसे शुद्धतम रूप प्राकृतिक जल है। हालांकि यह पूर्णत: शुद्ध रूप से नहीं पाया जाता है। कुछ अशुद्धियां जल में प्राकृतिक रूप से पाई जाती हैं तथा जल के भौतिक रासायनिक एवं जैविक गुणवत्ता पर भी चर्चा किया गया। साथ ही साथ इस ग्राम सभा में जल सहिया रुक्मिणी देवी ने बताया कि...