Pakur News: ग्राम प्रधानों के बीच किया गया पारंपरिक वाद्य यंत्र का वितरण
पाकुड़, अक्टूबर 8 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में गुरूवार को बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव, सीओ संजय कुमार सिंहा तथा प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सूरज कुमार ने संयुक्त रूप से ग्राम प्रधानों के बीच कल्याण विभाग की ओर से दिए जाने वाले पारंपरिक वाद्य यंत्रों का वितरण किया। पारंपरिक वाद्य यंत्रों में मांदर, नगाड़ा, झाल, बांसुरी, ढोल, डफली, तमाक आदि शामिल थे। इस संबंध में जानकारी लेने पर बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव ने बताया कि आदिवासियों की पारंपरिक कला व संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की ओर से ग्राम प्रधानों के बीच पारंपरिक वाद्य यंत्रों का वितरण किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.