पाकुड़, नवम्बर 3 -- Pakur News: हिरणपुर। प्रखंड संसाधन केंद्र में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बीपीओ श्याम ठाकुर ने की। इसमें बीआरपी, सीआरपी एवं विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक शामिल हुए। बैठक में विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों एवं सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान विशेष नामांकन अभियान, यू-डायस प्लस 2026 अपडेटेशन, विद्यालय प्रबंधन समिति गठन, छात्रवृत्ति, आधार ऑडिट, मध्याह्न भोजन, यूनिफॉर्म राशि वितरण एवं एफएलएन मेगा क्विज सहित अन्य विषयों पर चर्चा हुई। बीपीओ ने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 70 से 75 प्रतिशत सुनिश्चित करने, आईसीटी एवं स्मार्ट क्लास को क्रियाशील रखने तथा विभागीय कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा क...