पाकुड़, अक्टूबर 5 -- Pakur News: प्रखंड संसाधन केंद्र में सोमवार को मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता बीईईओ सुधा कुमारी ने की। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा की गई। इस दौरान विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली गई। बैठक में दाहर ऐप 2.0, यू-डायस प्लस 2026 अद्यतन, सामाजिक अंकेक्षण एवं ग्राम सभा, एक पेड़ मां के नाम, विद्यालय स्वास्थ्य रिपोर्ट, विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन एवं अद्यतन तथा एनआईएलपी पुरस्कार सूची सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही ई-विद्या वाहिनी पर छात्रों एवं शिक्षकों की उपस्थिति अपलोड करने, मध्याह्न भोजन की उपस्थिति व एसएमएस की स्थिति तथा सितंबर माह में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विद्यालयों में की गई जांच की वर्गवार रिपोर्...