पाकुड़, जुलाई 5 -- Pakur News: जिला मुख्यालय के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए चोरी की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। नगर थाना से सटे पूर्व दिशा में स्थित सार्वजनिक शौचालय के पास एक गुमटी का कपाट तोड़कर अज्ञात चोरों ने नकद राशि और एक गैस सिलेंडर उड़ा लिया।

घटना का विवरण पीड़ित गुमटी संचालक चंडी सेन ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उनके बेटे ने लोन की किस्त भरने के लिए उन्हें Rs.7,000 दिए थे, जिसे उन्होंने सुरक्षित समझकर दुकान में ही रख दिया था। इसके अलावा दुकान के गल्ले में दिनभर की खरीद-बिक्री की कमाई की पैसे भी मौजूद थे। चोरों ने गल्ले को खंगालकर नकद रुपयों के साथ-साथ दुकान में रखा गैस सिलेंडर भी समेट लिया और रफूचक्कर हो गए। मुझे अंदेशा है कि कोई मुझे पिछले कुछ दिनों से फॉलो कर रहा था और उसे...