पाकुड़, अगस्त 28 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के चंडालमारा पंचायत अंतर्गत चंडालमारा गांव में किसानों द्वारा उत्पादित कच्चू (अरबी/कचालू) स्थानीय बाजारों के अलावे अन्य राज्यों के बाजारों में भी बढ़ती मांग के कारण अपनी अलग पहचान बना रही है। गांव में उपजाई जाने वाली कच्चू की अच्छी गुणवत्ता और स्वाद के कारण इसकी मांग लगातार पश्चिम बंगाल के कोलकाता समेत अन्य राज्यों की बड़ी मंडियों तक बन गई है। जिस वजह से इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। इससे स्थानीय किसानों को अपनी उपज के लिए बेहतर बाजार मिलने की उम्मीद जगी है। चंडालमारा गांव की मिट्टी व स्थानीय जलवायु कच्चू की खेती के लिए अनुकूल मानी जाती है। बीते काफी समय से किसान पारंपरिक तरीके से इसकी खेती करते आ रहे हैं。किसानों की आय का स्रोत चंडालमारा के किसानों के लिए कच्चू की खेती वर्तमान मे...