पाकुड़, अक्टूबर 2 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। महात्मा गांधी की 157 वीं जयंती पर शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक फाउंडेशन ग्राम सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रवाह द्वारा देवीनगर स्थित युवा प्रशिक्षण केंद्र में खेल एवं मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित सभी लोगों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर 'रन फॉर डीएवी' का भव्य आयोजनकार्यक्रम की जानकारी इस अवसर पर ग्राम सेवा दल के सभी सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया तथा महात्मा गांधी जी के विचारों एवं आदर्शों को स्मरण किया। इसमें ग्राम सेवा कार्यक्रम के कार्यक्रम प्रबंधक बरुण कुमार के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में विभिन्न खेल एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं...