पाकुड़, सितम्बर 22 -- Pakur News: प्रखंड अंतर्गत धावाडंगाल स्थित आंगनबाड़ी एवं लोक कल्याण सेवा केंद्र देवीनगर के तत्वावधान में मंगलवार को पोषण माह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, किशोरियों एवं बच्चों के साथ ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में पोषण के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं लोक कल्याण सेवा केंद्र के कर्मियों ने उपस्थित लोगों को संतुलित आहार, पौष्टिक भोजन, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को उचित एवं पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी गई, ताकि मां और शिशु दोनों स्वस्थ रह सकें। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: पोषण माह में महि...