पाकुड़, सितम्बर 17 -- Pakur News: ​पाकुड़। सार्वजनिक गणेश पूजा समिति रेलवे मैदान की ओर से आयोजित 28 वें गणपति महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को आस्था, भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। सुबह से ही पंडाल में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, जबकि शाम को हुई भव्य महाआरती और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। शाम के वक्त पुरोहित सजल चटर्जी एवं शुभो सहाना के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा गणपति की महाआरती संपन्न हुई। गाजे-बाजे और गगनभेदी जयकारों के बीच उमड़े जनसैलाब ने आरती में हिस्सा लिया, जिसके बाद श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- Purnia News: गणपति मेले का विधिवत उद्घाटनसुरक्षा व्यवस्था यह भी पढ़ें- Kannauj News: गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज रहे महोत्सव पांडाल यह भी पढ़ें- Mau...