Pakur News: खेल की बजाय स्टेडियम बना नशेड़ियों का अड्डा
पाकुड़, अगस्त 20 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। एक तरफ जहां जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा ड्रग्स एवं नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं और ऑपरेशन जीवन के तहत कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर धरातल पर स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के बैंक कॉलोनी स्थित स्टेडियम का है, जहां स्टेडियम के बाथरूम में भारी मात्रा में सिरिंज, दवाइयों की खाली बोतलें और जले हुए एल्युमिनियम रैपर पाए गए हैं। स्टेडियम के अंदर बिखरी माचिस की खुली थैलियां और अन्य सामग्री इस बात की गवाही दे रही हैं कि इस स्थान पर असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों का प्रतिदिन जमावड़ा लग रहा है। बाथरूम के अंदर इस तरह नशीले पदार्थों का सेवन किया जाना और वहां इतनी संख्या में दवाइयों का कचरा मिलना चिंता का विषय है।
प्रिस्क्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.