पाकुड़, अक्टूबर 22 -- Pakur News: आत्मा के तत्वावधान में गुरुवार को इशाकपुर पंचायत भवन में 'खेत बचाओ अभियान' के तहत अंतःजिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 82 किसानों ने भाग लिया। ​जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक अभिषेक मिश्र ने किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियां अपनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर खेती को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए प्रेरित किया। उप परियोजना निदेशक चन्द्रमौली ने संतुलित उर्वरक प्रयोग, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, कृषि लागत घटाने तथा एकीकृत कीट प्रबंधन पर प्रकाश डाला। ​इसके अलावा, एनएफएसएनएम के तकनीकी सहायक चितरंजन सिन्हा ने दलहन-तिलहन फसलों की उन्नत तकनीकों और एग्री क्लीनिक के जिला समन्वयक प्रभाकर कुमार ने मृदा स्वास्थ्य जांच के महत्व की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Ghumla ...