Pakur News: खुले पूजा पंडालों के कपाट, माता जयकारों से गूंजा पाकुड़
पाकुड़, अक्टूबर 17 -- Pakur News: पाकुड़। शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर शुक्रवार को शहर के विभिन्न पूजा पंडालों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए श्रद्धा और उल्लास के साथ खोल दिए गए। पट खुलते ही पूरा पाकुड़ शहर मां दुर्गा के जयकारों, शंखनाद, घंटियों की खनक और पारंपरिक ढाक की गूंज से पूरी तरह भक्तिमय हो गया। दर्शन के लिए पहले दिन से ही शहर के प्रमुख पंडालों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। षष्ठी के पावन अवसर पर मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। धर्म ग्रंथों के अनुसार, मां कात्यायनी का वाहन सिंह है और इनकी चार भुजाएं भक्तों को अभय प्रदान करती हैं। इनके दाहिने तरफ का ऊपर वाला हाथ अभय मुद्रा में तथा नीचे वाला हाथ वर मुद्रा में रहता है, जबकि बाएं ऊपर वाले हाथ में तलवार और नीचे वाले हाथ में कमल का फूल सुशोभित ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.