पाकुड़, अगस्त 8 -- Pakur News: ​अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। अमड़ापाड़ा प्रखंड में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर यूरिया व एनपीएस खाद की बिक्री से संबंधित खबर हिंदुस्तान में विगत 01 अगस्त को प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता ने शनिवार को प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- दुकानदारों को उचित मूल्य पर खाद बेचने का निर्देशनिरीक्षण की प्रक्रिया ​निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक जांच में खाद दुकानों में कई अनियमिताएं और लापरवाही सामने आई हैं। बीडीओ ने बताया कि जांच के क्रम में किसी भी दुकान पर वितरण पंजी अपडेट नहीं पाई गई। इसके साथ ही दुकानों के बाहर लगाए गए सूचना बोर्ड पूरी तरह खाली थे, जिन पर खाद की दर या उपलब्धता से संबंधित कोई जानकारी नहीं लिखी गई थी। जांच में स्टॉक रजिस्...