पाकुड़, सितम्बर 9 -- Pakur News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को बाजार स्थित खाद्य दुकानों में सघन छापेमारी अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार एवं राधिका कुमारी के संयुक्त नेतृत्व में विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई दुकानों में एक्सपायरी खाद्य सामग्री पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया। यह भी पढ़ें- Ghumla News: खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी में मिली गैर-मानक एनर्जी ड्रिंकछापेमारी की प्रक्रिया छापेमारी के दौरान छोटे-बड़े नाश्ता दुकानों, थोक विक्रेताओं, कोल्ड ड्रिंक दुकानों समेत अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जांच में कई दुकानों से एक्सपायरी खाद्य सामग्री बरामद हुई। टीम ने ऐसे सामानों को मौके पर ही जब्त कर नष्ट कराया तथा संबंधित दुकानदारों को जुर...