पाकुड़, जुलाई 22 -- Pakur News: ​पाकुड़। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर लगाई गई लिफ्ट पिछले लगभग एक महीने से खराब पड़ी है। इस संबंध में कई बार तकनीकी विभाग और स्टेशन प्रबंधक को सूचना दी गई थी। मंगलवार को कोलकाता से आए मैकेनिकों-प्रसंजीत खाडा, विपिन परमार, सुब्रतो नसकर और ओमिया घोष-ने बताया कि लिफ्ट का आर्मेचर खराब हो जाने के कारण यह बंद हो गई थी, जिसे सुधारने के लिए वे पहुंचे हैं।

लिफ्ट और एस्केलेटर की स्थिति वहीं, एस्केलेटर की स्थिति यह है कि किसी बड़े अधिकारी के आगमन के दिन यह अपने आप ठीक हो जाता है। लाखों की लागत से बनी यह सुविधा आम जनता के लिए बेकार साबित हो रही है। ​शरीर से लाचार और लकवाग्रस्त संजीव राय जब प्लेटफॉर्म नंबर 1 से सीढ़ियों के सहारे प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर जाने का प्रयास कर रहे थे, तो उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करन...