पाकुड़, अगस्त 26 -- Pakur News: प्रखंड मुख्यालय स्थित झामुमो कार्यालय में बुधवार को प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा की अध्यक्षता में झामुमो प्रखंड समिति की आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। बैठक में महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, जिला पर्यवेक्षक, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवीलाल हांसदा सहित पार्टी के पदाधिकारी, पंचायत अध्यक्ष-सचिव एवं काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: झामुमो के धरना को लेकर पर्यवेक्षक नियुक्तबैठक का उद्देश्य बैठक में आगामी 07 सितंबर को पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में आयोजित होने वाले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए रणनीति तैयार की गई। इस दौरान पंचायत अध्य...