पाकुड़, अगस्त 18 -- Pakur News: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा ने सोमवार को पाकुड़ परिसदन में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने अपनी मांगों और समस्याओं से जुड़े दर्जनों आवेदन सांसद को सौंपे। ​समस्याओं में तोड़ाई पंचायत के झरना टोला, डांगापाड़ा के गम्हरिया तथा अमड़ापाड़ा के पाडेरकोला पंचायत अंतर्गत अमबाजोड़ा गांव में सिंचाई और पेयजल के लिए डीप बोरिंग लगाने की मांग की गई। ​महेशपुर के कुमहरबील गांव में नए तालाब के निर्माण को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।​वहीं हावड़ा से जुड़े एक मामले में पुलिस द्वारा एक बच्ची नईमा खातून को रोके जाने की शिकायत को लेकर पीड़ित परिवार ने सांसद से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।​पत्रकारों यह भी पढ़ें- खान खनिज विकास विनियमन संशोधन ब...