पाकुड़, अक्टूबर 5 -- Pakur News: रद्दीपुर ओपी के सुंदरपहाड़ी खनन क्षेत्र के डाहारटोला स्थित बंद पड़े खदान में सोमवार शाम को मवेशी (गाय) गिरने से बुरी तरह जख्मी हो गई। मवेशी गांव के ही निवासी इलियास किस्कू की है। घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार इलियास किस्कू की गाय खदान के ऊपर में घास चर रही थी। इसी दौरान खदान के लगभग 50 मीटर ऊपर से वह गिर गई, जिससे मवेशी का पैर टूट गया और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। लगभग एक घंटे काफी मशक्कत के बाद मवेशी मालिक मवेशी को खदान से निकाला। बताते चलें कि खनन क्षेत्र में आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती है। इसके बाद स्थानीय दलालों के माध्यम से मामले का सुलहनामा कर लिया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...