पाकुड़, अक्टूबर 3 -- Pakur News: थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा-हिरणपुर मुख्य मार्ग पर जोबोडीह गांव के समीप शनिवार को एक अनियंत्रित टेम्पो सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेम्पो के परखच्चे उड़ गए और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि हादसे में टेम्पो चालक की जान बाल-बाल बच गई और उसे हल्की चोटें आईं। जानकारी के अनुसार बिना नंबर का टेम्पो भांगर लादकर तेज रफ्तार में लिट्टीपाड़ा से पाकुड़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान जोबोडीह के समीप सड़क किनारे पहले से एक ट्रक खड़ी थी। टेम्पो चालक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण टेम्पो सीधे खड़ी ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसा। दुर्घटना में टेम्पो चालक, जिसकी पहचान 62 वर्षीय इस्माइल शेख के रूप में हुई है, घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और भारी मशक...