पाकुड़, सितम्बर 22 -- Pakur News: सदर प्रखंड अंतर्गत नवादा एवं गंधाईपुर पंचायत के विभिन्न गांवों में मंगलवार को झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम ने जनसंपर्क कार्यक्रम किया। इस दौरान पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने अपने-अपने गांवों में बिजली व्यवस्था, चापाकल, चबूतरा, नाला, पीसीसी सड़क सहित अन्य जनसमस्याओं से उन्हें अवगत कराया।ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री कुम...