Pakur News: क्रशर प्लांट में अपराधियों का तांडव, गार्ड से मारपीट, हाइवा और जेसीबी के शीशे तोड़े
पाकुड़, अगस्त 24 -- Pakur News: मलपहाड़ी थाना ओपी क्षेत्र के बाहिरग्राम स्थित रामनगर क्रशर प्लांट में शनिवार रात अपराधियों ने जमकर आतंक मचाया। करीब छह की संख्या में पहुंचे नकाबपोश अपराधियों ने प्लांट में धावा बोलकर तोड़फोड़ की और गार्ड के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि अपराधी गाड़ियों की चाबी की मांग कर रहे थे। घटना के बाद से क्रशर संचालक और स्थानीय स्तर पर दहशत का माहौल है। क्रशर प्लांट के संचालक भारत साहा के पुत्र सुमित कुमार साहा ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की रात लगभग छह की संख्या में नकाबपोश अपराधी रामनगर क्रशर प्लांट पहुंचे। इस दौरान प्लांट बंद था और वहां गार्ड सो रहा था। अपराधियों ने सोते हुए गार्ड को जगाकर प्लांट में खड़े हाइवा और जेसीबी की चाबी की मांग की। गार्ड द्वारा चाबी देने से इनकार करने पर अपराधियों ने उसके साथ म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.