Pakur News: क्रशर प्लांटों में लूटपाट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्य धराए
पाकुड़, नवम्बर 5 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। पाकुड़ जिले के क्रशर प्लांटों में लगातार डकैती की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पश्चिम बंगाल के मालदा और मुर्शिदाबाद से संचालित इस गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मालदा जिला के वैष्णवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोन्डई निवासी मिथुन सरकार (36 वर्ष), मुर्शिदाबाद जिला के फरक्का थाना क्षेत्र अंतर्गत जयरामपुर निवासी रिंकु शेख (26 वर्ष) तथा शिवनगर निवासी नबी शेख (47 वर्ष) शामिल हैं। इसकी जानकारी एसपी अनुदीप सिंह ने गुरूवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर दी। एसपी ने बताया कि तीनों ने पूछताछ में क्रशर प्लांटों में हुई वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर तीन बड़ी और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.