Pakur News: कोयला ढुलाई वाले 19 वाहनों से वसूला चार लाख का जुर्माना
पाकुड़, नवम्बर 5 -- कोयला लदे वाहनों की सघन जांच Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। जिला परिवहन पदाधिकारी मो. मोजाहिद अंसारी के नेतृत्व में कोल साइडिंग से पाकुड़ एवं दुमका रेलवे साइडिंग जाने वाले कोयला लदे भारी व्यावसायिक वाहनों के विरुद्ध सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान के दौरान लगभग 40 से 50 भारी व्यावसायिक वाहनों की जांच की गई। वाहनों के कागजातों एवं परिवहन संबंधी नियमों का गहन निरीक्षण किया गया। जांच के क्रम में 19 वाहनों में ओवरलोडिंग, कोयला ढुलाई के दौरान तिरपाल से वाहन को नहीं ढकने, चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होने एवं अन्य परिवहन नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर कुल Rs.4,01,001/- (चार लाख एक हजार एक रुपये) का ऑनलाइन चालान निर्गत किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा सभी चालान प्राप्त वाहन चालकों को निर्देश दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.